Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: ऑटो पलटने से एक की मौत, दूसरा गंभीर

Koderma: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशहना के पास ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला...

Koderma: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशहना के पास ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

निरुपहाड़ी से सपही जा रहा था ऑटो

मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र के बलहारा निवासी राजेश भुल्ला (पिता- बासुदेव भुल्ला) के रूप में हुई है. वहीं घायल महिला की पहचान भोली देवी (पति- जग्गू भुल्ला) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि ऑटो दोनों को लेकर निरुपहाड़ी से सपही की ओर जा रहा था. इसी दौरान कुशहना के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ऑटो पलट गया.

इलाज के दौरान हुई मौत

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया. इसी दौरान घटनास्थल से गुजर रहे बजरंग दल सह भाजपा नेता श्यामसुंदर यादव ने घायलों को अपने वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान राजेश भुल्ला की मौत हो गई. वहीं महिला का इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार दोनों ढाब स्थित बंधन चौक पर किराये के मकान में रहकर ढिबरा चुनने का काम करते थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ALSO READ: रांची: कोकर से 18 माह की मासूम बच्ची लापता, सूचना देने वाले को पुलिस देगी 50 हजार का इनाम

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *