Click Here
Click Here
Click Here

बरही को मिलेगी आधुनिक सौगात: पर्यटन और मनोरंजन का नया हब बनेगा ‘अब्दुल कलाम पार्क

Hazaribagh: बरही प्रखंड के निवासियों के लिए मनोरंजन और सेहत की नई पहचान जल्द ही साकार होने वाली है. प्रखंड परिसर में...

Hazaribagh: बरही प्रखंड के निवासियों के लिए मनोरंजन और सेहत की नई पहचान जल्द ही साकार होने वाली है. प्रखंड परिसर में निर्माणाधीन ‘अब्दुल कलाम पार्क’ के जीर्णोद्धार कार्यों का जायजा लेने आज बरही विधायक मनोज यादव पहुंचे. निरीक्षण के दौरान विधायक ने कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा पार्क

विधायक मनोज यादव ने कहा कि इस पार्क को केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे तमाम आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है. पार्क के निर्माण का मुख्य उद्देश्य स्थानीय बच्चों के लिए खेल-कूद, बुजुर्गों के लिए सुरक्षित टहलने का ट्रैक और आम नागरिकों के लिए सुकून के पल बिताने हेतु एक स्वच्छ व हरा-भरा वातावरण उपलब्ध कराना है.

जनसुविधाएं हमारी पहली प्राथमिकता: विधायक

निरीक्षण के दौरान विधायक ने विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा बरही का सर्वांगीण विकास ही मेरा संकल्प है. जनसुविधाओं का विस्तार करना हमारी प्राथमिकता है. अब्दुल कलाम पार्क के बन जाने से स्थानीय लोगों को मनोरंजन के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा, यह स्थान बरही के पर्यटन मानचित्र पर एक नया केंद्र बनेगा.

विकास की रफ्तार को मिलेगी गति

पार्क में हरियाली, बैठने की उचित व्यवस्था, बच्चों के लिए झूले और लाइटिंग जैसी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. समीक्षा के दौरान विधायक ने ठेकेदार और संबंधित विभाग को समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए ताकि जल्द से जल्द इसे जनता के लिए समर्पित किया जा सके. इस मौके पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जिन्होंने इस पहल को क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया.

AlsoRead:झारखंड में खनिजों के अवैध कारोबार पर लगाम . हजारों डीलरों के लाइसेंस रद्द और निलंबित

add1

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *