Click Here
Click Here
Click Here

रामगढ़: अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब और उपकरण बरामद, दो गिरफ्तार

Ramgarh: झारखंड के रामगढ़ जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गोला थाना क्षेत्र स्थित एक बंद घर में चल रही...

Ramgarh: झारखंड के रामगढ़ जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गोला थाना क्षेत्र स्थित एक बंद घर में चल रही अवैध विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में तैयार शराब, स्पिरिट और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं. पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है.

SP को मिली थी गुप्त सूचना

एसपी मुकेश लुनायत को गुप्त सूचना मिली थी कि गोला थाना के ग्राम ऊपर खखरा टोला (पथलगढ़ा) में एक बंद घर के भीतर अवैध रूप से विदेशी शराब का निर्माण और भंडारण किया जा रहा है, जिसे आसपास के क्षेत्रों में तस्करी के लिए भेजा जाता है. सूचना के सत्यापन के लिए एसडीपीओ चंदन वत्स के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

दो गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध धंधे में संलिप्त दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. जिनमें मनोज मुर्मू (26 वर्ष) और भदरु सिंह शामिल हैं.

 

भारी मात्रा में शराब और स्पिरिट बरामद

शराब और स्पिरिट बरामद
शराब और स्पिरिट बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तीन अलग-अलग घरों में छापेमारी की, जहां से विभिन्न ब्रांडों की लगभग 250 पेटी विदेशी शराब, ड्रमों में भरी 1800 लीटर तैयार शराब, 40 नीले जार में भरी लगभग 1600 लीटर स्पिरिट और 120 लीटर माल्ट समेत अन्य सामान बरामद किया गया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *