Click Here
Click Here
Click Here

BREAKING : टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मी ने पत्नी और दो बच्चों को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एग्रिको रोड नंबर 2 में सोमवार को सनसनीखेज वारदात हुई. जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर...

Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एग्रिको रोड नंबर 2 में सोमवार को सनसनीखेज वारदात हुई. जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. एक रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मचारी ने मामूली विवाद के बाद अपने ही परिवार के तीन सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी. मृतकों में आरोपी की पत्नी, एक बेटा और एक गर्भवती बेटी शामिल है. वारदात एग्रिको स्थित क्वार्टर नंबर 13 की है. जानकारी के अनुसार, टाटा स्टील से इसी साल फरवरी में रिटायर हुए रविंद्र प्रसाद सिंह का अपने परिवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. सोमवार को यह विवाद इतना बढ़ा कि रविंद्र सिंह ने आपा खो दिया और घर में रखी कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी सरिता सिंह (55), बेटी सुप्रिया सिंह (31) और बेटे रविशेक कुमार (30) पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

खुद पुलिस को फोन कर दी जानकारी

इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी रविंद्र सिंह ने खुद पुलिस को फोन किया और घर के अंदर तीन हत्याएं करने की बात स्वीकार की. सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था. पुलिस ने घर के अंदर से खून से लथपथ तीनों शवों को बरामद किया है.

बेटी थी गर्भवती

इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि रविंद्र सिंह की बेटी सुप्रिया शादीशुदा थी और वह गर्भवती थी. वह अपने मायके आई हुई थी. स्थानीय लोगों और प्रारंभिक जांच के अनुसार, रविंद्र सिंह इसी साल फरवरी में टाटा स्टील से सेवानिवृत्त हुए थे. रिटायरमेंट के बाद से ही घर में पैसों या अन्य कारणों को लेकर अक्सर कलह होने की बात सामने आ रही है.
घटना के बाद से एग्रिको इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग दहशत में हैं. पुलिस ने क्वार्टर को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

 

ALSO READ : RIMS : कर्मचारियों ने किया घेराव, जल्द वेतन भुगतान नहीं होने पर करेंगे कार्य बहिष्कार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *