Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह में चोरों का आतंक: न्यू बरगंडा बंद घर से 10 लाख की चोरी, पुलिस गश्ती पर फूटा लोगों का गुस्सा

Giridih:नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा में चोरों ने पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक बंद घर में धावा बोलकर...

Giridih:नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा में चोरों ने पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक बंद घर में धावा बोलकर 10 लाख रुपये से ज्यादा की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. हैरानी की बात यह है कि चोर इत्मीनान से घर में घुसे, पूरे घर को खंगाला, फ्रिज में रखी मिठाई तक खा गए और जाते-जाते बच्चों की गुल्लक भी तोड़ ले गए. घटना के बाद इलाके में दहशत और पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश है. जानकारी के अनुसार गृहस्वामी अमित कुमार सिन्हा अपने परिवार के साथ शनिवार शाम पश्चिम बंगाल के तारापीठ पूजा करने गए थे. रविवार को लौटते ही उनके होश उड़ गए. घर का पिछला लकड़ी का दरवाजा टूटा हुआ था, अंदर हर कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी पूरी तरह साफ कर दी गई थी. चोर सोने-चांदी के जेवरात, करीब 60 से 70 हजार रुपये नकद समेत 10 लाख से अधिक की संपत्ति लेकर फरार हो गए.

अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरों ने घर में घंटों बैठकर आराम से वारदात को अंजाम दिया. फ्रिज खोलकर मिठाई खाई, हर कोने की तलाशी ली और यहां तक कि गुल्लक तक नहीं छोड़ा. इससे साफ है कि अपराधियों में पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं बचा है.घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, लेकिन स्थानीय लोगों का गुस्सा पुलिस की कार्यशैली पर साफ नजर आया. लोगों का कहना है कि शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन रात की गश्ती सिर्फ कागजों तक सीमित है. अगर इलाके में नियमित पेट्रोलिंग होती तो इतनी बड़ी चोरी संभव नहीं थी.

जल्द गिरफ़्तारी की मांग 

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर चोर इतने आराम से घर में घुसकर घंटों उत्पात मचाते रहे और पुलिस को भनक तक नहीं लगी? लोगों ने नगर थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रात्रि गश्ती बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है, लेकिन लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.

AlsoRead:BREAKING : टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मी ने पत्नी और दो बच्चों को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

add1

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *