अग्निवीरों को रेलवे में बड़ी राहत: अब सरकारी नौकरी में मिलेगा आरक्षण और हजारों पदों पर मौका

News Desk : देश के लाखों युवाओं के लिए अहम खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे ने अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों के...

News Desk : देश के लाखों युवाओं के लिए अहम खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे ने अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के नए अवसर खोल दिए हैं. चार साल की सेवा पूरी करने के बाद अब अग्निवीरों को भविष्य को लेकर बड़ी राहत मिलने वाली है. रेलवे और भारतीय सेना के बीच हुए सहयोग के तहत सेवानिवृत्ति के बाद सरकारी नौकरी में आरक्षण का लाभ दिया जाएगा.

किन पदों पर मिलेगा आरक्षण

रेलवे की ओर से लेवल-1, लेवल-2 और उससे ऊपर के पदों पर आरक्षण लागू किया जाएगा. भर्ती प्रक्रिया प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से पूरी होगी.

• लेवल-1 पदों पर पूर्व सैनिकों को 20 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा.
• लेवल-1 पदों पर पूर्व अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा.
• लेवल-2 और उससे ऊपर के पदों पर पूर्व सैनिकों को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा.
• लेवल-2 और उससे ऊपर के पदों पर पूर्व अग्निवीरों को 5 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा.

पहले से हजारों पद आरक्षित

रेल मंत्रालय के अनुसार हाल के भर्ती चक्र में पूर्व सैनिकों के लिए कुल 14,788 पद आरक्षित किए गए थे.

• 6,485 पद लेवल-1 श्रेणी में शामिल थे.
• 8,303 पद लेवल-2 और उससे ऊपर की श्रेणी में थे.
• अब अग्निवीरों को भी इस आरक्षण व्यवस्था में शामिल किया गया है.

पॉइंट्समैन पदों पर विशेष भर्ती

रेलवे जल्द ही 5,000 से अधिक पूर्व सैनिकों की भर्ती करने की तैयारी में है.

• नियमित भर्ती पूरी होने तक संविदा आधार पर पॉइंट्समैन के रूप में तैनाती की जाएगी.
• जोन और मंडल स्तर पर 5,000 से ज्यादा लेवल-1 पदों पर प्रक्रिया जारी है.
• कई मंडलों ने सेना संगठनों के साथ समझौता भी कर लिया है.

यह फैसला अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों के लिए स्थायी रोजगार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. इससे युवाओं के सामने सरकारी सेवा में शामिल होने का एक और मजबूत विकल्प खुल गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *