इलाज कराने रांची गया व्यवसायी, पीछे से चोर ने घर में रखे 22 लाख नकद-जेवरात पर कर दिया हाथ साफ

Gumla: गुमला शहर के डीएसपी रोड निवासी धान-चावल व्यवसायी दिलीप कुमार गुप्ता के घर का ताला तोड़कर एक चोर ने करीब 22...

Gumla Crime News
एआई इमेज

Gumla: गुमला शहर के डीएसपी रोड निवासी धान-चावल व्यवसायी दिलीप कुमार गुप्ता के घर का ताला तोड़कर एक चोर ने करीब 22 लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार, दिलीप कुमार गुप्ता आठ मई की दोपहर इलाज के लिए डॉक्टर से दिखाने रांची गए हुए थे. इसी दौरान एक चोर ने उनके घर को निशाना बनाया और घर के दो गोदरेज को तोड़ कर नकद व जेवर पर हाथ साफ कर लिए. इस घटना की जानकारी सोमवार की सुबह स्टाफ ने दिलीप कुमार को फोन कर दी.

करीब 10 लाख रुपये के गहने हुए चोरी

वहीं घटना के बाद दिलीप गुमला पहुंचे और सामान का मिलान करने पर उन्हें पता चला कि नकद 12 लाख व सोने की तीन चैन, तीन जोड़ी सोने की बाली, तीन सोने की अंगूठी, सोना का मांगटिका, सोना का ढ़ोलना एक नग, चांदी का पायल, बिछिया, सोने का जितिया समेत अन्य जेवर गायब हैं. इन सब की कीमत करीब 10 लाख रुपये है.

घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड

घटना के बाद दिलीप ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एसडीपीओ सुरेश प्रसाद घटनास्थल पहुंच कर मामले की जानकारी ली. वहीं अगल-बगल लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, जिसमें पाया गया कि नौ मई की रात को एक व्यक्ति ने घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया है. सीसीटीवी फुटेज में व्यक्ति का चेहरा ढका हुआ है, साथ ही घर से उसके निकलते हुए की फुटेज भी रिकॉर्ड हो गई है. पुलिस मामले को लेकर अन्य कई स्थानों की सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है.

वहीं दिलीप कुमार गुप्ता ने सोमवार की सुबह 11 बजे बताया कि स्वास्थ्य सही नहीं रहने के कारण वर्तमान में व्यवसाय बंद था, जिस कारण नकद रुपये घर में रखे थे. इस मामले में उन्होंने जल्द से जल्द चोर को पकड़ने व सामान की बरामदगी की मांग की. सीसीटीवी फुटेज में चोर लंबा-चौड़ा और हटा-कट्ठा दिखाई दे रहा है. चेहरे पर कपड़ा बंधे होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही है.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: DMFT प्रबंधन समिति की बैठक, खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास योजनाओं पर जोर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *