कोडरमा के केशो डैम में महिला का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Koderma: जिले के डोमचांच के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमाडीह स्थित निर्माणाधीन केशो जलाशय डैम सकरी नदी के समीप एक्सपेलवे मे सोमवार...

Koderma News
विक्षिप्त महिला का शव

Koderma: जिले के डोमचांच के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमाडीह स्थित निर्माणाधीन केशो जलाशय डैम सकरी नदी के समीप एक्सपेलवे मे सोमवार शाम को एक महिला का शव बरामद हुआ है. मृतका की पहचान सौमित्रा मसोमत उम्र लगभग 80 वर्ष पति स्व. लक्ष्मण ठाकुर, ग्राम बड़ा अखाडा, थाना मरकच्चो निवासी के रूप में हुई है.

मानसिक रूप से विक्षिप्त थी महिला

मामले को लेकर नवलशाही थाना के एसआई रविप्रकाश पंडित ने बताया, कि उक्त महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है और वह दो दिन पहले ही अपने घर से निकली थी, जिसे लेकर परिजन खोजबीन कर रहे थे और सोशल मीडिया में भी फोटो शेयर किया गया था. इधर सोमवार शाम को कुछ लोग डैम की ओर टहलने गए थे, इसी दौरान महिला का शव तैरता हुआ देखा गया, जिसके बाद हो हल्ला के बाद लोग बड़ी संख्या मे इकट्ठा हो गए और घटना की सूचना नवलशाही पुलिस को दी गई.  जहां नवलशाही थाना के एसआई रविप्रकाश पंडित अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे मे लेकर जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: DMFT प्रबंधन समिति की बैठक, खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास योजनाओं पर जोर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *