Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड: कार्य में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी को एसपी ने किया सस्पेंड

  Ranchi : कार्य में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी को एसपी ने सस्पेंड कर दिया. यह मामला चतरा जिले का है....

 

Ranchi : कार्य में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी को एसपी ने सस्पेंड कर दिया. यह मामला चतरा जिले का है. जहां एसपी में मयूरहंड थाना प्रभारी आशिष प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई कर्तव्यहीनता और कार्यों में घोर लापरवाही बरतने के आरोपों के आधार पर की गई है. पिछले कुछ समय से जिला पुलिस मुख्यालय को मयूरहंड थाना की कार्यप्रणाली और थाना प्रभारी के व्यवहार को लेकर गोपनीय शिकायतें प्राप्त हो रही थीं. एसपी के निर्देश पर शिकायतों की आंतरिक जांच कराई गई. प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में थाना प्रभारी पर लगे आरोपों और विभागीय कार्यों में शिथिलता की पुष्टि होने के बाद यह सख्त कदम उठाया गया. जिसके बाद एसपी ने आदेश जारी करते हुए आशीष प्रसाद को निलंबित कर पुलिस लाइन क्लोज कर दिया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *