झारखंड टी20 लीग: निवेशकों के उत्साह के कारण बिडिंग की डेट बढ़ी, अब 15 मई तक लगेगी बोली

Ranchi: झारखंड टी20 क्रिकेट लीग को लेकर निवेशकों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. खेल प्रेमियों और कारोबारियों के भारी उत्साह...

Ranchi: झारखंड टी20 क्रिकेट लीग को लेकर निवेशकों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. खेल प्रेमियों और कारोबारियों के भारी उत्साह को देखते हुए झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने फ्रेंचाइजी बिड जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है. जेएससीए के आधिकारिक पोर्टल के अनुसार, अब इच्छुक निवेशक 15 मई 2026 की रात 11:59 बजे तक अपनी दावेदारी पेश कर सकेंगे. पूर्व में यह समय सीमा 11 मई तक ही थी. एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि झारखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों के बड़े कॉर्पोरेट घरानों ने भी टीम खरीदने में गहरी रुचि दिखाई है, जिसके कारण रजिस्ट्रेशन और कागजी प्रक्रिया के लिए यह अतिरिक्त समय दिया गया है.

यह भी पढ़ें: नगरपालिका भर्ती घोटाला: पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस को ED ने किया गिरफ्तार

क्या कहते हैं जेएससीए के अध्यक्ष?

जेएससीए के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव के अनुसार यह लीग राज्य की प्रतिभाओं के लिए बड़ा मंच बनेगी. निवेशकों की बढ़ती मांग को देखते हुए हमने समय-सीमा बढ़ाई है ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और समावेशी बनी रहे.

यह भी पढ़ें: News Wave Special: झारखंड की स्वास्थ्य प्रहरियों के लिए बड़ी सौगात, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को धार देने के लिए 108 करोड़ की प्रोत्साहन राशि मंजूर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *