Click Here
Click Here
Click Here

रांची: करम टोली चौक के पास LEVEE TAVERN रेस्टोरेंट में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

Ranchi: राजधानी के करम टोली चौक स्थित प्रसिद्ध LEVEE TAVERN रेस्टोरेंट एवं बार में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई. आग...

Ranchi: राजधानी के करम टोली चौक स्थित प्रसिद्ध LEVEE TAVERN रेस्टोरेंट एवं बार में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई. आग लगने की इस घटना में रेस्टोरेंट के भीतर रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है. दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे रेस्टोरेंट के कुछ हिस्सों को सुरक्षित बचा लिया गया.

रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को परिसर से भारी धुआं निकलता दिखाई दिया:

मंगलवार सुबह करीब चार बजे रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को परिसर से भारी धुआं निकलता दिखाई दिया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया कर्मचारियों ने तुरंत होटल के जनरल मैनेजर को सूचित किया, जिसके बाद अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई. बताया जा रहा है कि सूचना के करीब एक घंटे बाद सुबह पांच बजे दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह सात बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका.

नुकसान का आकलन किया जा रहा है:

आग लगने से रेस्टोरेंट संचालक को लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है. रेस्टोरेंट के अंदर रखे टेबल, कुर्सियां, डेकोरेशन का सामान और एसी की पूरी पाइपलाइन जलकर खाक हो गई है. राहत की बात यह रही कि अग्निशमन कर्मियों ने आग को फैलने से रोक लिया, जिससे ऊपर स्थित रूफटॉप बार और नीचे के एक कमरे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *