Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड विधानसभा में मना होली का जश्न: CM और विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों संग खेली फूलों की होली

रांची: विधानसभा परिसर में शुक्रवार को उल्लास और उमंग का माहौल देखने को मिला. बजट सत्र की गहमागहमी के बीच आज शाम...

रांची: विधानसभा परिसर में शुक्रवार को उल्लास और उमंग का माहौल देखने को मिला. बजट सत्र की गहमागहमी के बीच आज शाम विशेष ‘होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के तमाम नेता गिले-शिकवे भुलाकर एक ही रंग में रंगे नजर आए.

Also Read: झारखंड निकाय चुनाव: 48 में 16 निकायों के परिणाम घोषित, जानें कहां किसने मारी बाजी और कौन चल रहे आगे

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

फूलों की होली और आपसी सौहार्द

विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में पारंपरिक तरीके से होली मनाई गई. इस दौरान मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा की और गुलाल लगाकर त्योहार की अग्रिम बधाई दी.

Also Read: दिल्ली शराब नीति केस: बरी होने के बाद केजरीवाल का भावुक बयान, कहा- ‘मैं कट्टर ईमानदार हूं’

CM ने दी होली की शुभकामनाएं

विधानसभा परिसर लोक गीतों और होली के उत्साह से सराबोर रहा. समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समस्त राज्यवासियों को रंगों के पावन त्योहार होली की शुभकामनाएं दी. उन्होंने अपने संदेश में कहा होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है. मैं कामना करता हूं कि हर झारखंडी की जिंदगी में खुशियों का रंग हमेशा बरकरार रहे. हम सभी इस त्योहार को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाएं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *