Click Here
Click Here
Click Here

चौपारण बहेरा आश्रम: सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल ने जिला स्तरीय गटका चैंपियनशिप में लहराया परचम

Hazaribagh:बहेरा आश्रम, चौपारण स्थित सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने थर्ड हजारीबाग सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर गटका चैंपियनशिप में...

Hazaribagh:बहेरा आश्रम, चौपारण स्थित सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने थर्ड हजारीबाग सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर गटका चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर विनर ट्रॉफी अपने नाम कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है.

16 स्वर्ण, 15 रजत और 13 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय ने हासिल की विनर ट्रॉफी

पदमा स्थित जेएमएम पब्लिक स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल जिला स्तरीय गटका चैंपियनशिप में विद्यालय के लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल 16 स्वर्ण, 15 रजत और 13 कांस्य पदक हासिल किए. पदकों की संख्या के आधार पर विद्यालय ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप की विनर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. विद्यालय के आर्यन कुमार, आदर्श कुमार, अनन्या ऋतुराज, रूपम ऋतुराज, सुहानी कुमारी, पलक कुमारी, रिद्धि कुमारी और मयूरी सिन्हा समेत कई विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में खेल प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ रेफरी की जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक निभाई. उत्कृष्ट ऑफिशिएटिंग के लिए इन विद्यार्थियों को झारखंड स्तर पर “बेस्ट रेफरी” अवार्ड से सम्मानित किया गया.

विद्यालय में उत्सव का माहौल

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है. अभिभावकों ने भी बच्चों की सफलता पर गर्व जताते हुए ,उन्हें शुभकामनाएं दीं. विद्यालय के गेम शिक्षक राकेश रंजन एवं आशुतोष कुमार ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने और प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. विद्यालय की गटका प्रेसिडेंट एवं मार्गदर्शक प्राचार्या रीना पांडेय ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि “हमारे विद्यार्थियों ने अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर यह सफलता हासिल की है. यह जीत सिर्फ विद्यालय की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. हमें विश्वास है कि हमारे बच्चे आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे.” उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी विद्यालय की छात्राएं नेशनल गटका चैंपियनशिप में सफलता हासिल कर चुकी हैं. इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं शिक्षिका अमृता मैसी ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

AlsoRead:जन समाधान दिवस में DC मेघा भारद्वाज ने सुनी जनता की समस्याएं

add1

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *