Click Here

25,999 रुपये में लॉन्च हुआ Realme 16x 5G, 7000mAh बैटरी वाले फोन में जानिए क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स

News Wave Desk: अगर आप 25 हजार की रेंज में बढ़िया स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो फिर आपके लिए आज Realme ने...

Realme 16x 5G launched
Realme 16x 5G

News Wave Desk: अगर आप 25 हजार की रेंज में बढ़िया स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो फिर आपके लिए आज Realme ने अपना नया स्मार्टफोन Realme 16x 5G भारत में लॉन्च कर दिया है. इस नए फोन में बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले जैसे बढ़िया फीचर्स दिए गए हैं. इस फोन को आप दो स्टाइलिश कलर ऑप्शन Endurance Brown और Glory White में खरीद सकेंगे. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत.

कितनी है कीमत?

Realme 16x 5G को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जिसमें 4GB RAM + 128GB स्टोरेज, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 6GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन शामिल है. इनकी कीमत 25,999 रुपये, 27,999 रुपये और 30,999 रुपये है. इस नए स्मार्टफोन की सेल 13 अगस्त से Flipkart और Realme की ऑफिशियल ऑनलाइन वेबसाइट पर शुरू होगी.

वहीं, कंपनी इस नए मॉडल पर लॉन्च ऑफर भी दे रही है. इसके तहत 2000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट या 3000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रही है. इस ऑफर के बाद मॉडल की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये हो जाएगी. इसके अलावा, कंपनी इस पर 10 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी दे रही है.

Realme 16x 5G में क्या मिलेंगे फीचर्स

डिस्प्ले और डिजाइन: स्मार्टफोन में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 720×1570 पिक्सल रेजोल्यूशन को सपोर्ट करता है. डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 1200 निट्स तक का ब्राइटनेस मिलता है. इसके

प्रोसेसर और स्टोरेज: इस मॉडल में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 6GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है. साथ ही बेहतर गेमिंग और हीट मैनेजमेंट के लिए 5,300 वर्ग मिमी AirFlow वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जिससे घंटों गेमिंग के दौरान फोन गर्म नहीं होगा.

कैमरा फीचर्स: फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का रियर कैमरा मिलेगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी और चार्जिंग: स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है. यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके साथ बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है, जिससे दूसरे डिवाइस भी आसानी से चार्ज किए जा सकते हैं.

मजबूती और AI फीचर्स

फोन IP65 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से फोन सुरक्षित रहेगा. इसके अलावा इसमें MIL-STD-810 मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस भी दिया गया है, यानी गिरने पर फोन को ज्यादा नुकसान नहीं होगा. इसमें कई सारे एआई फीचर्स भी दिए गए हैं, जिसमें AI Eraser, AI Ultra Clarity, Motion Photo, Dual-View Video Mode शामिल है.

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स

फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.3 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है. कंपनी का इन-हाउस Flux Engine भी इसमें शामिल किया गया है, जो परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 17, जानें दमदार फीचर्स और कीमत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *