भरनो में जंगली हाथी का आतंक, महिला का घर तोड़ा, 7 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल

Gumla : गुमला जिले के भरनो प्रखंड में जंगली हाथी के उत्पात से लोगों में दहशत का माहौल है. भरनो मुख्यालय से...

Gumla : गुमला जिले के भरनो प्रखंड में जंगली हाथी के उत्पात से लोगों में दहशत का माहौल है. भरनो मुख्यालय से सटे नहर किनारे स्थित कुम्हरों गांव में बीते देर रात एक जंगली हाथी ने जमकर तबाही मचाई. हाथी ने गांव निवासी मंगरीता कुमारी के मिट्टी के घर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना में उनकी 7 वर्षीय बेटी अनुष्का कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई.

जानकारी के अनुसार, मंगरीता कुमारी अपनी दो बेटियों अनुष्का कुमारी (7 वर्ष) और अंशु कुमारी (ढाई वर्ष) के साथ रात में घर में सो रही थीं. इसी दौरान देर रात एक जंगली हाथी गांव में पहुंच गया और उनके घर की दीवार को तोड़ने लगा.

ALSO READ : हजारीबाग डीसी के जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, हर समस्या को गंभीरता से सुना गया 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया

अचानक मिट्टी की दीवार टूटकर घर के अंदर रखे पलंग पर गिर गई, जहां मां और दोनों बच्चियां सो रही थीं. तेज आवाज सुनते ही मंगरीता कुमारी छोटी बेटी को लेकर तुरंत एक ओर हट गईं, लेकिन अनुष्का उसी पलंग पर सोई रह गई. दीवार का मलबा उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत बच्ची को मलबे से बाहर निकाला. इसके बाद देर रात ही उसे भरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि बच्ची की कमर में गंभीर चोट आई है.

जंगली हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में भय का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा राशि भी उपलब्ध कराई गई. गांव में लगातार जंगली हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने वन विभाग से हाथियों के आतंक से सुरक्षा दिलाने और स्थायी समाधान की मांग की है.

ALSO READ : सरायकेला में 750 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खुलासा, जांच में बढ़ सकती है संख्या

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *