EXCLUSIVE : झारखंड पुलिस में सिपाही नियुक्ति प्रक्रिया तेज, रोस्टर की खामियां दूर करने की तैयारी शुरू

Saurav Singh Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के जिला बल और विभिन्न इकाइयों में 9362 आरक्षी संवर्ग की नियुक्ति प्रक्रिया...

Saurav Singh

Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के जिला बल और विभिन्न इकाइयों में 9362 आरक्षी संवर्ग की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है. नियुक्ति के लिए रिक्तियों के विवरण (रोस्टर क्लीयरेंस) में पाई गई खामियों को दूर करने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय में 14 मई को एक बैठक बुलाई गई है.

रोस्टर विवरण में मिली हैं खामियां

जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय ने पूर्व में सभी जिलों और इकाइयों से आरक्षी संवर्ग (चालक, आर्मरर और बिगुलर को छोड़कर) के लिए रोस्टर क्लीयरेंस के बाद श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण मांगा था. विभिन्न जिलों से प्राप्त इस विवरण के जांच के बाद मुख्यालय ने पाया कि भेजी गई रिपोर्ट में कई तकनीकी और श्रेणीवार त्रुटियां हैं. इन कमियों के कारण नियुक्ति प्रक्रिया में देरी होने की संभावना है, जिसे मुख्यालय जल्द से जल्द सुलझाना चाहता है.

इन अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

इस बैठक में शामिल होने के लिए झारखंड पुलिस अकादमी (हजारीबाग) के निदेशक, रांची, जमशेदपुर और धनबाद के एसएसपी सहित सभी जिलों के एसपी और विभिन्न विशेष इकाइयों (रेलवे, जैप, आईआरबी, एसआईआरबी, मुसाबनी केंद्र, नेतरहाट आदि) के प्रमुखों को निर्देशित किया गया है. रोस्टर में खामियों को दूर करने के बाद अब इस प्रस्ताव को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा जाएगा. जहां से स्वीकृति मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा. गृह विभाग से मंजूरी मिलते ही प्रस्ताव झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) को भेजा जाएगा. इसके बाद आयोग की ओर से भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया जाएगा. माना जा रहा है कि अगले कुछ महीनों के भीतर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं.

 

ALSO READ : केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात शुल्क में की 15 फीसदी की वृद्धि, नयी व्यवस्था लागू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *