Click Here
Click Here
Click Here

कान्स 2026 में आलिया भट्ट ने बिखेरा जलवा, प्रिंसेस लुक ने जीता फैंस का दिल

Newswave Desk: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की शुरुआत 12 मई 2026 से हो चुकी है और हर साल की तरह इस बार...

Newswave Desk: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की शुरुआत 12 मई 2026 से हो चुकी है और हर साल की तरह इस बार भी फैंस की नजरें रेड कार्पेट पर सेलेब्स के लुक्स पर टिकी हुई हैं. इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस Alia Bhatt ने अपने शानदार अंदाज से हर किसी का ध्यान खींच लिया है. उनके गाउन पर फ्लोरल डिजाइन थी, साथ ही डीप नेकलाइन ने उनके लुक को और खास बना दिया. सिंपल मेकअप और बन हेयरस्टाइल के साथ आलिया ने बेहद एलिगेंट और प्रिंसेस जैसा लुक कैरी किया.

यह आलिया भट्ट की कान्स में दूसरी मौजूदगी है और इस बार भी उनका अंदाज चर्चा में बना हुआ है. वह एक ब्यूटी ब्रांड की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर के तौर पर फ्रेंच रिवेरा पहुंची हैं. स्ट्रक्चर्ड कॉर्सेट बॉल गाउन में उनका लुक काफी क्लासी नजर आया. खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी एक्सेसरीज बेहद मिनिमल रखीं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया का यह फ्लोरल गाउन डिजाइनर Yash Patil ने डिजाइन किया है, जो 1950 के दशक के फैशन से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है. Alia Bhatt ने अपने इंस्टाग्राम पर भी कान्स 2026 के पहले लुक की तस्वीरें शेयर कीं. तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “CANNES 2026 @lorealparis”

आलिया का यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस उन्हें “डिज्नी प्रिंसेस” बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “सबसे खूबसूरत प्रिंसेस हमारी आलिया है.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “डिज्नी को अपनी अगली प्रिंसेस मिल गई है.”

इससे पहले आलिया ने अपने पिछले कान्स अनुभव को लेकर कहा था कि वहां का माहौल बेहद खास होता है, जहां आपको अपने लुक से लेकर हर छोटी चीज का ध्यान रखना पड़ता है. उन्होंने यह भी बताया था कि बचपन से वह Aishwarya Rai Bachchan को कान्स रेड कार्पेट पर देखती आई हैं और वहीं से उन्हें भी वहां जाने की प्रेरणा मिली.

ALSO READ: केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात शुल्क में की 15 फीसदी की वृद्धि, नयी व्यवस्था लागू

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *