Click Here
Click Here
Click Here

बेड़ो में महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

Ranchi : राजधानी रांची के बेड़ो इलाके में एक वृद्ध महिला का शव बरामद हुआ है. शव बेड़ो के चनगनी मैदान से...

Ranchi : राजधानी रांची के बेड़ो इलाके में एक वृद्ध महिला का शव बरामद हुआ है. शव बेड़ो के चनगनी मैदान से मिली है. बताया जाता है कि महिला का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला. फिलहाल वृद्ध महिला के शव की पहचान नहीं हुई है. महिला के शव मिलने से पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. आज सुबह स्थानीय लोगों ने वृद्ध महिला का शव देखा. जिसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची. वहीं महिला के शव देखने को लेकर आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि फिलहाल यह महिला की पहचान नहीं हो पाई है. अगल बगल गांव में भी पता किया गया लेकिन इस महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.

ALSO READ : EXCLUSIVE : झारखंड पुलिस में सिपाही नियुक्ति प्रक्रिया तेज, रोस्टर की खामियां दूर करने की तैयारी शुरू

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *