Click Here
Click Here
Click Here

अपराधी प्रिंस खान के आर्थिक साम्राज्य पर चोट, धनबाद नगर निगम ने ‘गोल्डेन वेडिंग पैलेस’ को घोषित किया अवैध, 15 दिनों में ढहाने का आदेश

Dhanbad: कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के कथित आर्थिक नेटवर्क और अवैध साम्राज्य पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. धनबाद...

Golden Wedding Palace
गोल्डेन वेडिंग पैलेस

Dhanbad: कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के कथित आर्थिक नेटवर्क और अवैध साम्राज्य पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. धनबाद पुलिस की अनुशंसा के बाद धनबाद नगर निगम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भूली बाईपास रोड स्थित आरा मोड़ के पास बने भव्य गोल्डेन वेडिंग पैलेस को पूरी तरह से अवैध निर्माण घोषित कर दिया है. नगर आयुक्त ने भवन स्वामी को कड़ा निर्देश देते हुए 15 दिनों के भीतर इस अवैध ढांचे को खुद हटाने का आदेश दिया है. इसके साथ ही चेतावनी दी गई है, कि यदि निर्धारित समय में आदेश का पालन नहीं हुआ, तो नगर निगम खुद इस मैरेज हॉल को ध्वस्त कर देगा और इस कार्रवाई में आने वाला पूरा खर्च भी भवन स्वामी से ही वसूला जाएगा.

गैंगस्टर के भाई के नाम पर है मैरेज हॉल, दुबई से चल रहा नेटवर्क!

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस आलीशान मैरेज हॉल का निर्माण कागजों पर गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई गोपी के नाम पर कराया गया है. हालांकि, इसमें लगा पूरा पैसा प्रिंस खान का बताया जा रहा है, जो अपराध के जरिए कमाया गया था.

बिना नक्शे और नियमों को ताक पर रखकर खड़ी की गई इमारत

नगर निगम की जांच में इस भवन को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. जांच के दौरान पाया गया कि इस विशाल मैरेज हॉल के निर्माण के लिए नगर निगम से कोई भी स्वीकृत नक्शा नहीं लिया गया था. भवन निर्माण के दौरान अनिवार्य रूप से छोड़े जाने वाले सेटबैक का पालन नहीं किया गया. इतने बड़े कमर्शियल विवाह भवन में गाड़ियों की पार्किंग के लिए कोई जरूरी व्यवस्था नहीं की गई थी.

यह भी पढ़ें: झारखंड की बेटियों का कमाल : बरियातू हॉकी सेंटर की तीन खिलाड़ी भारतीय जूनियर टीम में शामिल, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर दिखाएंगी दम

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *