Bokaro:पुलिस अधीक्षक बोकारो को एस०टी०एफ० पटना, बिहार एवं गुप्तचरों द्वारा बेरमो अनुमंडल अंतर्गत सुभाषनगर थाना क्षेत्र में अपराधिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से देशी मिनी गन फैक्ट्री चलाने की सूचना मिली. जिसके सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेरमो के नेतृत्व में छापामारी टीम गठन कर, आवश्यक कार्रवाई करने हेतु तत्काल निर्देशित किया गया. टीम ने त्वरित रूप से सूचना का सत्यापन करते हुए सुभाषनगर में छापामारी की. छापामारी के दौरान राज कुमार सिंह उर्फ बंटी सी०सी०एल० क्वार्टर के घर में अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री को चलाते हुए, 4 अपराधकर्मियों को पकड़ा गया.
पकड़े गए एवं फरार व्यक्तियों का नाम
पकड़े गए अपराधियों में देवघर जिला के मरगोमुण्डा थाना अंतर्गत ग्राम किशनपुर निवासी उसमान अंसारी उर्फ अरमान, बिहार के मुंगेर जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर वर्दा निवासी रिजवान, मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हजरतगंज निवासी इम्तियाज तथा कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मुखबीरा निवासी संजय कुमार साव उर्फ संजय कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया. वहीं, भागे साथी का नाम पुछने पर बेरमो के सुभाषनगर निवासी राजकुमार सिंह उर्फ बंटी का नाम बताया. पकड़े गए अपराधकर्मियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उक्त सभी अवैध रूप से देशी हथियार बनाने का काम करते है. कई बार अलग-अलग राज्यों में पकड़े जाने पर जेल जा चुके है. पकड़े गए अपराधकर्मियों के निशानदेहीं पर अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालन में अर्ध-निर्मित पिस्टल बॉडी, कई वैरल, अवैध मिनि गन फैक्ट्री संचालन हेतु लेथ मशीन, मिलिंग मशीन और ड्रील मशीन बरामद किया गया है. अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है.

बरामद एवं जब्त सामान
07 पीस जिन्दा गोली, जिसके पेंदी पर 7.65 mm के०एफ० लिखा हुआ, अर्धनिर्मित पिस्टल बॉडी 06 पीस लम्बाई करीब 06 इंच, अर्धनिर्मित पिस्टल स्लाईडर 06 पीस लम्बाई करीब 6 इंच, अर्धनिर्मित पिस्टल पिठिया 06 पीस लम्बाई करीब 4 इंच, अर्धनिर्मित बैरल 20 पीस लम्बाई करीब 4 इंच स्लाईडर बनाने वाला लोहा का टुकड़ा 09 पीस लम्बाई करीब 16 से०मी०, मोटाई करीब 19 mm, एवं चोड़ाई करीब 38 mm, रैयती 09 पीस छोटा-बड़ा सलाई, रैंच 01 पीस, चाँद 01 पीस, वर्नियर 01 पीस, कैप हेण्डल 01 पीस, राईट ऐन्गल 01 पीस, स्कैल 02 पीस, टफ 03 पीस, डाय हेण्डल 01 पीस, सॉकेट 04 पीस, टी-कटर 01 पीस, ड्रीलचक 01 पीस, लोहे का पटिया 47 पीस (छोटा-बडा) सहित लेथ, मिलिंग, ड्रील आदि कई प्रकार की मशीनें भी बरामद की गई.
पुलिस का बयान
इस मामले में पुलिस ने कहा कि हमें इस तरह की कोई जानकारी नहीं है.
AlsoRead:ईचागढ़ में हाथियों को लेकर बढ़ी चिंता, ग्रामीण बोले- जंगल उनका था, अब जाएं तो कहां जाएं
