Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में भ्रष्टाचार और तानाशाही का जनता देगी जवाब, UCC से मिलेगी समान नागरिकता : अश्विनी चौबे

Ranchi : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने मंगलवार को रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में झारखंड...

अश्विनी चौबे

Ranchi : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने मंगलवार को रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में झारखंड की महागठबंधन सरकार, कांग्रेस, यूसीसी, आपातकाल, सिंधु जल संधि और भरत तिवारी एनकाउंटर समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. राज्य सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है. जनता आने वाले समय में इसका करारा जवाब देगी. अश्विनी चौबे ने कहा कि सनातन धर्म को कलंकित करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि राम के नाम पर राजनीति बंद होनी चाहिए. केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेताओं में हैं और पूरी दुनिया उनका सम्मान करती है. मंत्रिमंडल से जुड़ा हर फैसला उनका विशेषाधिकार है. उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है.

यूसीसी पूरे देश मे लागू होना चाहिये

समान नागरिक संहिता UCC पर उन्होंने कहा कि यह कानून पूरे देश में लागू होना चाहिए. बंगाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा वहां विकास की राजनीति कर रही है और पूरे देश में एक समान कानून लागू होना चाहिए. झारखंड सरकार का जिक्र करते हुए चौबे ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो के बीच दरार होने के कारण यहां सरकार किसी तरह चल रही है. राज्य में लूट मची हुई है और भ्रष्टाचार को खुली छूट मिली हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गिट्टी पर 300 प्रतिशत तक टैक्स वसूल रही है, जबकि बालू का टेंडर नहीं कराया जा रहा, जिससे अवैध खनन और चोरी हो रही है. इससे सरकारी खजाना खाली हो रहा है और कुछ नेता अपनी जेब भर रहे हैं.

कांग्रेस संविधान की हत्यारी

उन्होंने कहा कि झारखंड शहीदों की धरती है. सिद्धो-कान्हू और बिरसा मुंडा की इस भूमि पर जनता भ्रष्टाचार और तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेगी. सत्ता जनता की सेवा के लिए होती है, न कि भ्रष्टाचार के लिए. अगर लूट नहीं रुकी तो जनता सरकार को माफ नहीं करेगी. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय था. कांग्रेस संविधान की हत्यारी है और इंदिरा गांधी ने संविधान की हत्या की थी. उन्होंने कहा कि वह 1974 के आंदोलन के सिपाही हैं और जीवनभर देशहित की लड़ाई लड़ते रहेंगे. उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर विशाल कार्यक्रम होगा. जिसमें देशभर से लोग शामिल होंगे.

यूसीसी UCC से मिलेगी समान नागरिकता

महिलाओं के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं, जबकि कांग्रेस हमेशा महिलाओं के अधिकारों और यूसीसी का विरोध करती रही है. सिंधु जल संधि पर अश्विनी चौबे ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान की इतनी औकात नहीं कि वह भारत को आंख दिखा सके. जो खून बहाएगा, उसे पानी नहीं मिलेगा. आने वाले समय में जरूरत पड़ने पर फिर से ऑपरेशन सिंदूर किया जायेगा.

भरत तिवारी मामले के लिये जांच समिति बनायी गयी

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर उन्होंने कहा कि भरत तिवारी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे थे और सच की आवाज उठा रहे थे. उन्होंने उन्हें राष्ट्र के लिए शहीद बताते हुए कहा कि मामले की जांच के लिए समिति बनाई गई है. अगर किसी पुलिसकर्मी की भूमिका दोषपूर्ण पाई गई तो उसे सख्त सजा दी जाएगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में भाजपा का कोई हाथ नहीं है और भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे.

 

ALSO READ : झारखंड में पावर सेंटर से साइडलाइन हो गए हैं IRS और ICAS अफसर, स्टेट डेप्यूटेशन में नहीं मिल रही जगह, एक्पोजर से हो रहे वंचित

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *