Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो सिटी सेंटर में चेन स्नैचिंग नाकाम, बाइक गिरने से पकड़ा गया आरोपी

Bokaro: बीती रात सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर में एक बाइक सवार बदमाश ने महिला के गले से सोने की चेन...

Chain snatching
पकड़ा गया आरोपी

Bokaro: बीती रात सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर में एक बाइक सवार बदमाश ने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली. इससे पहले वो भाग पाता, उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. इसी दौरान पीड़ित दंपति के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और आरोपी को पकड़ा लिया गया. आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जमकर प,टाई कर दी, साथ ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने उसके पास से महिला के गले से झपटी गई चेन बरामद की.

पुलिस जांच में जुटी

बताया जाता है कि पीड़िता अपने पति प्रवीण कुमार के साथ बाजार से लौट रही थी तभी बाइक सवार युवक महिला के गले से चेन छीन कर तेज रफ्तार से भाग गया. लेकिन कुछ ही दूरी पर बाइक फिसलने से आरोपी जमीन पर गिर पड़ा. आरोपी के गिरते ही दंपति ने चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के लोग जुट गए.

घटना के उपरांत सेक्टर-4 थाना पुलिस पहुंची और घायल आरोपी को कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल ले गई. पीड़िता के पति प्रवीण कुमार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस आरोपी की पहचान और आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है. शुरुआती पूछताछ में पता चला कि महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश से जुड़े गिरोह के सदस्य बोकारो में चेन स्नैचिंग कर रहे हैं. पुलिस का मानना है कि यह गिरोह शहर-दर-शहर वारदात करता है. अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: 15 जून तक मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में लगेंगी फुली ऑटोमेटिक पैथोलॉजी मशीनें

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *