Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: कसमार की बेटी भव्या रंजना ने किया कमाल, 12वीं कला संकाय में 499 अंक लाकर झारखंड का बढ़ाया मान

Bokaro: गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो के अनुज राजीव रंजन की बेटी भव्या रंजना ने सीबीएसई 12वीं कला संकाय में 500...

Bokaro: गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो के अनुज राजीव रंजन की बेटी भव्या रंजना ने सीबीएसई 12वीं कला संकाय में 500 में 499 अंक लाकर ऑल इंडिया स्तर पर टॉपर बन कसमार, बोकारो एवं झारखंड का नाम रोशन किया है. भव्या की ऐतिहासिक सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा का परिणाम है. इलाके के लिए ये गर्व की बात है. भव्या रंजना मूल रूप से कसमार के पाड़ी गांव की रहने वाली है. पूरा क्षेत्र अपनी इस होनहार बेटी पर गर्व महसूस कर रहा है. सोशल मीडिया से लेकर उनके घर तक बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. लोग भव्या रंजना को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: कलम की संवेदनशीलता ने हारी हुई जिंदगी को दी नई धड़कन, पलामू के पत्रकारों ने पेश की इंसानियत की मिसाल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *