बरियातू से बूटी मोड़ तक चला निगम का बुलडोजर अभियान, अवैध कब्जों पर कार्रवाई

Ranchi: राजधानी में बढ़ते अतिक्रमण पर रांची नगर निगम ने बुधवार को सख्त रुख अपनाते हुए बरियातू रोड से बूटी मोड़ तक...

Nagar Nigam
अवैध कब्जों को हटाते कर्मचारी

Ranchi: राजधानी में बढ़ते अतिक्रमण पर रांची नगर निगम ने बुधवार को सख्त रुख अपनाते हुए बरियातू रोड से बूटी मोड़ तक ताबड़तोड़ अभियान चलाया. निगम की इनफोर्समेंट टीम ने सड़क किनारे कब्जा जमाकर बैठे अवैध दुकानदारों, ठेला संचालकों और अस्थायी ढांचों पर कार्रवाई करते हुए कई सामान जब्त किए. अभियान बरियातू रोड, बड़गई चौक, पीएचईडी चौक होते हुए बूटी मोड़ तक चलाया गया. इस दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला.

दो अवैध दुकान, छह काउंटर, 70 फ्रूट कैरेट और चार ठेला जब्त

नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अवैध दुकान, छह काउंटर, 70 फ्रूट कैरेट और चार ठेला जब्त किए. वहीं पांच अवैध संरचनाओं को भी तोड़ा गया. नालियों के ऊपर बनाए गए अवैध ढांचों को हटाकर रास्ता साफ कराया गया, ताकि जलनिकासी और यातायात व्यवस्था बाधित न हो.

निगम अधिकारियों ने साफ कहा कि सड़क और सरकारी जमीन पर कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अतिक्रमणकारियों को दोबारा कब्जा नहीं करने की चेतावनी देते हुए कहा गया, कि आगे भी शहरभर में लगातार अभियान जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें: बोकारो: कसमार की बेटी भव्या रंजना ने किया कमाल, 12वीं कला संकाय में 499 अंक लाकर झारखंड का बढ़ाया मान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *