राजकीय सम्मान के साथ होगी पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह की अंत्येष्टि, राज्य सरकार ने जारी की चिट्ठी, जिला प्रशासन को दिया जिम्मा

Ranchi : जननायक और संयुक्त बिहार के अलावा झारखंड के दिग्गज नेताओं में से एक पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह अब हमलोगों...

Ranchi : जननायक और संयुक्त बिहार के अलावा झारखंड के दिग्गज नेताओं में से एक पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह अब हमलोगों के बीच नहीं रहे. मंगलवार की सुबह उनका रांची स्थित एक निजी अस्पताल में 9:05 पर देहांत हो गया. इसके बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई. श्री सिंह के देहांत के बाद सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शोक व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की. राज्य सरकार की तरफ से एक चिट्ठी जारी की गयी, जिसमें यह कहा गया है कि दिवंगत माधव लाल सिंह की अंत्येष्टि पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगी.

यह भी पढ़ें: रांची में बस चालक पर फायरिंग, रंगदारी मांगने पहुंचे चार अपराधी गिरफ्तार

मंत्रिमंडल निगरानी विभाग ने जारी की चिट्ठी

इस संबंध में मंत्रिमंडल निगरानी विभाग की तरफ से एक चिट्ठी बोकारो के उपायुक्त और एसपी को जारी की गई है. चिट्ठी में साफ तौर से कहा गया है कि दिवंगत माधव लाल सिंह की अंत्येष्टि पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न कराने के लिए सारी व्यवस्थाएं पूरी करें.

मंत्री योगेंद्र प्रसाद पार्थिव शरीर लेकर पहुंचे गोमिया

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के देहांत के बाद उनके पार्थिव शरीर को पहले विधानसभा ले जाया गया, जहां पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इसके बाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद की देखरेख में उनके पार्थिव शरीर को रांची से गोमिया स्थित उनके गांव साड़म लाया गया. बताया जा रहा है कि गुरुवार यानी कल उनकी अंत्येष्टि होगी.

यह भी पढ़ें: किसानों के हक में सड़क पर उतरेगी भाजपा, 15 से 20 मई तक पूरे झारखंड में प्रखंड स्तर पर धरना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *