Click Here
Click Here
Click Here

केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल का बारहवी परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, साइंस में अंजलि और कॉमर्स में रीना अव्वल

Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित केंद्रीय विद्यालय ने सीबीएसई बारहवी की बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता...

Kendriya Vidyalaya Bokaro
साइंस और काॅमर्स के सफल छात्र

Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित केंद्रीय विद्यालय ने सीबीएसई बारहवी की बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है. बुधवार को जारी परीक्षा परिणाम में विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है. विज्ञान (साइंस) और वाणिज्य (कॉमर्स) दोनों ही संकायों में शामिल सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है. दोनों संकायों में 20-20 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी 20 छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं.

वाणिज्य में छात्राओं का दबदबा

विज्ञान संकाय में अंजलि मौर्या ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है. वहीं,रणवीर सिन्हा और चंचली कुमारी दोनों ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं, वाणिज्य संकाय के परिणामों में छात्राओं का दबदबा देखने को मिला. रीना कुमारी ने 85.20 प्रतिशत अंकों के साथ संकाय और विद्यालय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया. इसके बाद अन्नपूर्णा कुमारी 84.60 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और अनुषा कुमारी 84.20 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं. विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्राचार्य डाॅ. बीआर डे और स्कूल के परीक्षा नियंत्रक आरके पाठक सहित शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल पुलिस ने बच्चों को सिखाए यातायात के नियम, साइबर फ्रॉड और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *