Giridih: गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 50 वर्षीय व्यक्ति पर 6 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है. सूचना मिलते ही बगोदर पुलिस हरकत में आई और गांव में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पीड़िता के परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. परिजनों के अनुसार, आरोपी ने बच्ची के साथ गलत हरकत की, जिसके बाद बच्ची ने घर आकर पूरी बात बताई. घटना की जानकारी मिलते ही बगोदर थाना पुलिस तत्काल गांव पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हैं और मामले की गहन जांच में जुट गई है.

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
थाना प्रभारी ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने कहा कि बच्ची का मेडिकल कराया जाएगा और दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. इलाके में घटना के बाद आक्रोश है. लोगों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है.
ALSO READ: जमीन विवाद बना जानलेवा, गिरिडीह के सुंदरटांड़ में 80 वर्षीय वृद्धा की पीट-पीटकर हत्या
