Click Here
Click Here
Click Here

जनता पर बोझ : अमूल के साथ मदर डेयरी के दूध भी हुए महंगे

News Wave Desk : अमूल दूध के साथ अब मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में वृद्धि की है. दूध के...

News Wave Desk : अमूल दूध के साथ अब मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में वृद्धि की है. दूध के दाम में वृद्धि अलग अलग कैटेगरी में की गयी है. जिससे लोगों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा. डेयरी कंपनियों ने ये वृद्धि अलग अलग संसाधनों के दामों में वृद्धि के बाद लिया है. जहां अमूल ने दूध के दाम में वृद्धि को कंपनी की मजबूरी बतायी है.
अमूल के साथ मदर डेयरी ने दूध पर 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है. दोनों कंपनियों के दर 14 मई से लागू है. गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के ऐलान के बाद मदर डेयरी ने भी अपने नए रेट जारी किए है.

अलग अलग शहरों में क्या है कीमत

दिल्ली

दिल्ली में अमूल फुल क्रीम दूध 72 रुपए (प्रति लीटर) और मदर डेयरी भी 72 रुपये की दर पर बिक रहा है. अमूल और मदर टोंड दूध की कीमत 60 रुपए प्रति लीटर है. गाय दूध की कीमत की बात करें तो 62 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है. डबल टोंड की कीमतों में भी इजाफा किया गया है. नई कीमतों के अनुसार अमूल और मदर डेयरी की की डबल टोंड मिल्क 54 रुपये के रेट पर बिक रहे हैं.

मुंबई में दूध के ताजा भाव

मुंबई में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अमूल गोल्ड का दाम 70 रुपये से बढ़कर 72 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि अमूल ताजा 60 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा. वहीं मदर डेयरी का टोंड दूध 72 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है.

कोलकाता के रेट

कोलकाता में अमूल गोल्ड दूध की कीमत 71 रुपये से 72 रुपये प्रति लीटर हो गई है. जबकि अमूल ताजा अब 60 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा. वहीं मदर डेयरी का टोंड दूध भी 58 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

चेन्नई में भी कीमतों में बढ़ोतरी

अमूल गोल्ड दूध अब 72 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है. वहीं अमूल गाय दूध की कीमत 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

 

ALSO READ : EXCLUSIVE : झारखंड पुलिस पर HC के 3 बड़े फैसले, कहीं खुशी, कहीं गम- बदली अफसरों की सीनियरिटी, प्रमोशन पर रोक, सिपाहियों में खुशी का माहौल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *