Click Here
Click Here
Click Here

Lock Upp 2: शूटर बने हर्षद-आकांक्षा, श्रेया कालरा हुई नाराज, फिर आया बड़ा ट्विस्ट

Newswave Desk: ‘Lock Upp 2’ इन दिनों खूब सुर्खियों में है. यह रियलिटी शो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर शुरू हुआ है....

Lock Upp 2
Lock Upp 2: Harshad and Akansha turn shooters, Shreya Kalra gets upset

Newswave Desk: ‘Lock Upp 2’ इन दिनों खूब सुर्खियों में है. यह रियलिटी शो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर शुरू हुआ है. बता दें कि शो के कंटेस्टेंट्स की वजह से महज दो दिनों में ही कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहे हैं. शो के पहले ही दिन आकांक्षा चमोला और हर्षद चोपड़ा ने अपना सच बताया, जिसके चलते दोनों सेफ हो गए. उन्हें ‘शूटर’ बनाया गया, जिसके बाद खेल में कभी बायस, तो कभी अनबन देखने को मिल रही है.

बता दें कि यह शो 26 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है, जिसे फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं. शो में राम कपूर, शिवांगी जोशी, आकांक्षा चमोला, हर्षद चोपड़ा, सुनीता आहूजा, धीरज धूपर, आकांक्षा चौधरी, वरुण यादव, रियाज अली और श्रेया कालरा जैसे कलाकार शामिल हैं.

आकांक्षा और हर्षद बने शूटर

शो के दूसरे दिन कंटेस्टेंट्स को एक अहम टास्क दिया गया, जिसमें आकांक्षा चमोला और हर्षद चोपड़ा को ‘शूटर’ बनाया गया. वहीं, बाकी 13 कंटेस्टेंट्स को एक-एक कर बजर तक पहुंचने का टास्क दिया गया. अगर इनमें से तीन कंटेस्टेंट्स सफल होते, तो वे सेफ हो सकते थे. हालांकि, यह पूरी तरह हर्षद और आकांक्षा पर निर्भर था कि वे सभी को निशाना बनाकर राशन के लिए पैसे जुटाएं या फिर तीन कंटेस्टेंट्स को जीतने का मौका दें.

श्रेया कालरा को हुई नाराजगी

टास्क शुरू होने से पहले हर्षद और आकांक्षा ने फैसला किया कि वे किसी के साथ पक्षपात नहीं करेंगे और सभी को बराबरी से निशाना बनाएंगे. टास्क के दौरान दोनों ने सभी कंटेस्टेंट्स को आउट कर दिया, जिसके चलते कोई भी सेफ नहीं हो सका. इस फैसले से श्रेया कालरा नाराज हो गई. उनका कहना था कि हर्षद और आकांक्षा चाहें तो तीन कंटेस्टेंट्स को सुरक्षित कर सकते थे. उन्होंने इस बात को लेकर आकांक्षा से अपनी नाराजगी भी जाहिर की.

अगली सुबह सभी 13 इनमेट्स से पूछा गया कि उन्हें हर्षद और आकांक्षा की रणनीति कैसी लगी’सेफ’ या ‘स्पाइनलेस’. इस दौरान ज्यादातर कंटेस्टेंट्स ने ‘सेफ’ वाला बजर दबाकर हर्षद और आकांक्षा की रणनीति का समर्थन किया.

ALSO READ: हजारीबाग : हूल दिवस पर DC और SP ने सिद्धो कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *