हजारीबाग : हूल दिवस पर DC और SP ने सिद्धो कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Hazaribagh : हूल दिवस के अवसर पर डीसी हेमंत सती और पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने सिद्धो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यापर्ण...

हजारीबाग : हूल दिवस

Hazaribagh : हूल दिवस के अवसर पर डीसी हेमंत सती और पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने सिद्धो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस दौरान उप विकास आयुक्त रिया सिंह, नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता, अपर समाहर्ता महेंद्र छोटन उरांव और सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय मौजूद रहे. माल्यापर्ण े पीडब्ल्यूडी चौक पर स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर किया गया. इस अवसर पर जिले के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और आमजन भी उपस्थित रहे. इस दौरान डीसी हेमंत सती ने कहा कि सिद्धो-कान्हू ने 30 जून 1855 में ब्रिटिश शासन के खिलाफ हूल विद्रोह का नेतृत्व कर आदिवासी समाज में जागरूकता और स्वतंत्रता की अलख जगाई. यह आंदोलन अंग्रेजों के दमनकारी नीतियों के विरुद्ध और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण अध्याय है. जो अन्याय के खिलाफ संघर्ष और आत्मसम्मान की प्रेरणा देता है.

सामाजिक एकता बनायें रखें

उन्होंने कहा कि आज का दिन यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि सामाजिक एकता, समरसता और स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखें और सिद्धोे-कान्हू, चांद भैरव, फूलो झानो के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें. हूल दिवस को गरिमामय रूप से मनाते हुए जनमानस को देश की आजादी में आदिवासी समाज के योगदान से अवगत कराया गया.

 

ALSO READ : Hul Diwas: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर दी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- वीर पुरखों के सपनों को साकार करेगी अबुआ सरकार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *