Click Here
Click Here
Click Here

बिजली विभाग ने 16 की जगह 25 केवी ट्रांसफॉर्मर गांव में लगाया, ग्रामीणों में खुशी की लहर

Chakardharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गांव राईबेड़ा और कुशनोपुर में बिजली विभाग ने सात दिन बाद बिजली बहाल की. ट्रांसफॉर्मर जलने...

Chakardharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गांव राईबेड़ा और कुशनोपुर में बिजली विभाग ने सात दिन बाद बिजली बहाल की. ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद से दोनों गांव में बिजली आपूर्ति बाधित थी. ऐसे में मरम्मत कार्य होते बिजली बहाल की गयी. नए 25 केवी ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन स्थानीय मुखिया कुश पूर्ति ने फीता काटकर किया. ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद ग्रामीणों ने 25 केवी नये ट्रांसफॉर्मर की मांग की थी. बिजली विभाग को औपचारिक पत्र इसके लिये दिया गया था. ​मुखिया कुश पूर्ति ने जानकारी दी कि ग्रामीणों की परेशानी पहली प्राथमिकता है. 16 केवी का ट्रांसफार्मर बार बार ओवरलोड के कारण खराब हो रहा था. इसलिए विभाग से क्षमता बढ़ाने का आग्रह किया गया. बिजली आने से बच्चों की पढ़ाई और खेती किसानी के कार्यों में सुविधा होगी. इस अवसर पर जेम्स गगराई, राजेश बोदरा समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

 

ALSO READ : जनता पर बोझ : अमूल के साथ मदर डेयरी के दूध भी हुए महंगे

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *