Ranchi: झारखंड के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने का एक बार फिर मौका मिल रहा है. आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना’ के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के छात्र विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई कर सकेंगे.
20 जून तक जमा कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
संशोधित नियमावली 2026 के अनुसार, इच्छुक विद्यार्थी आगामी 20 जून 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. यह योजना झारखंड सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य राज्य के वंचित वर्गों के मेधावी छात्रों को वैश्विक मंच पर लाना है.
छात्रों के मार्गदर्शन के लिए 19 मई को ‘वेबिनार’
योजना की बारीकियों, आवेदन प्रक्रिया और पात्रता संबंधी जानकारी देने के लिए विभाग द्वारा एक विशेष वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है.
ALSO READ: मादक पदार्थों के विरुद्ध जनभागीदारी बढ़ाने हेतु “MANAS पोर्टल” का उपयोग करें – जिला प्रशासन की अपील
