Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

मादक पदार्थों के विरुद्ध जनभागीदारी बढ़ाने हेतु “MANAS पोर्टल” का उपयोग करें – जिला प्रशासन की अपील

Hazaribagh : मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध खेती एवं ड्रग्स से संबंधित गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु भारत सरकार के गृह मंत्रालय...

Hazaribagh : मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध खेती एवं ड्रग्स से संबंधित गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा “MANAS (National Narcotics Helpline)” पोर्टल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.
इस पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक ड्रग्स से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत आसानी से साझा कर सकते हैं. जिला प्रशासन हजारीबाग द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे मादक पदार्थों के विरुद्ध इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत उपलब्ध माध्यमों के जरिए दें.

नागरिक निम्नलिखित माध्यमों से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं

टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1933 (24×7) पर कॉल कर MANAS पोर्टल (www.ncbmanas.gov.in) पर जाकर ईमेल (info.ncbmanas@gov.in) के माध्यम से QR कोड स्कैन कर सीधे पोर्टल तक पहुंचकर सूचना या शिकायत कर सकते है, विशेष बात यह है कि शिकायतकर्ता अपनी पहचान गुप्त रखते हुए भी जानकारी साझा कर सकते हैं, जिससे वे बिना किसी भय के समाज हित में योगदान दे सकें, जिला प्रशासन ने कहा है कि मादक पदार्थों के विरुद्ध यह लड़ाई तभी सफल होगी जब आमजन सक्रिय रूप से इसमें सहयोग करें, युवाओं को नशे की चपेट से बचाने तथा समाज को सुरक्षित बनाने के लिए सभी नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है.

Also Read : आलमगीर आलम की पत्नी MLA निशात आलम बनी बेलर, रिहाई के लिए रिलीज आर्डर जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *