Bokaro : सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में बीएसएल की जमीन पर एनएच 23 किनारे फल-फूल रहे अवैध कारोबार पर सबने आँखें बंद कर रखी है, बीती रात इस गोदाम में आगे लपटें आसमान के क्वार्टर और निवासियों के दिल में दहशत का माहौल बना दिया, स्थानीय लोगों की माने तो एक वाहन भी इसमें जल कर ख़ाक हो गया, सेक्टर 12 थाना पुलिस की मौजूदगी में दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. ऐसा नहीं है कि इस अवैध गोदाम में पहली बार आग लगने की घटना हुई है, इसके पहले भी ऐसा कुछ हुआ था.
10 फरवरी को भी इस गोदाम में लगी थी आग –

गौरतलब है कि बुधवार की देर रात अवैध डीजल-पेट्रोल गोदाम में पहली बार आग लगने की घटना हुई है, हां इस घटना के बाद लोगों के जेहन में 10 फरवरी को घटी आग लगी की यादें ताजा जरुर कर दी, बताया जाता है कि 10 फरवरी को जब आग लगी थी, तब इस गोदाम का घेरा बिचाली का हुआ करता था. आग लगने के बाद इसे चदरे से घेराबंदी किया गया था.
BSL की अतिक्रमण हटाने वाली टीम से लेकर पुलिस का मौन समर्थन?
लोगों ने बताया कि एक ओर बीएसएल प्रबंधन की टीम अतिक्रमण के नाम पर झुग्गी-झोपड़ी व दुकानों को हटाने पर आमदा है. वहीं, बीएसएल की जमीन पर लंबे समय से चल रहें इस अवैध गोदाम पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. इधर, बोकारो पुलिस भी आंखें बंद रखी हुई है. जबकि यह स्थान एनएच 23 फोरलेन किनारे निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के बगल में है, आम आदमी प्रबंधन और प्रशासन की चुप्पी को लेकर चुटकी लेने लगें हैं.
Also Read : हिरासत में मौत की जांच न होना, संवैधानिक तंत्र की विफलता, 8 सालों में 427 मौत पर कोर्ट हैरान
