Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: एलेप्पी एक्सप्रेस से 7 लाख रुपये का गांजा बरामद, RPF की बड़ी कार्रवाई

Bokaro: ऑपरेशन “नारकोस” के तहत RPF बोकारो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14.364 किलोग्राम गांजा बरामद किया. यह गांजा ट्रेन संख्या 13352...

एलेप्पी एक्सप्रेस से बरामद गांजे के साथ RPF की टीम
एलेप्पी एक्सप्रेस से बरामद गांजे के साथ RPF की टीम

Bokaro: ऑपरेशन “नारकोस” के तहत RPF बोकारो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14.364 किलोग्राम गांजा बरामद किया. यह गांजा ट्रेन संख्या 13352 (एलेप्पी एक्सप्रेस) के जनरल कोच से बरामद किया गया. प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित नए GRP कार्यालय के समीप खड़ी एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच से बरामद दो बोरियों में रखे गांजे की अनुमानित कीमत 7,18,200 रुपये आंकी गई है.

लावारिस बैग से मिला गांजा

रांची से बोकारो पहुंची एलेप्पी एक्सप्रेस में RPF के अधिकारी एवं जवान तलाशी अभियान चला रहे थे. इसी दौरान उन्हें जनरल कोच के लगेज रैक पर दो संदिग्ध बैग मिले. आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी बैग पर अपना दावा नहीं किया. इसके बाद दोनों बैगों को प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित नए GRP कार्यालय के पास लाकर जांच की गई. तलाशी के दौरान भूरे रंग के टेप से लिपटे छह पैकेट मिले. एक पैकेट खोलने पर उसकी गंध से गांजा होने की पुष्टि हुई. मामले की सूचना PC RPF बोकारो एवं दीपक सोंटाक्के, ASC/RPF/बोकारो को दी गई.

ALSO READ: चक्रधरपुर: हूल दिवस पर चेतन दिशोम देस परगना का जागृति कार्यक्रम आयोजित

GRP को सौंपा गया जब्त गांजा

ASC RPF बोकारो की देखरेख एवं गवाहों की मौजूदगी में गांजे को मौके पर ही जब्त कर लिया गया. इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बरामद गांजा GRP बोकारो को सौंप दिया गया. इस कार्रवाई में एएसआई डी.के. द्विवेदी, हेड कांस्टेबल मंटू कुमार, हेड कांस्टेबल धनजी सिंह, हेड कांस्टेबल ए.के. सिंह तथा CIB/ADRA की टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *