Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: ऑक्सीजन नहीं मिलने से थैलेसीमिया मरीज की मौत, अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप

Hazaribagh: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान थैलेसीमिया पीड़ित महिला सरिता कुमारी की मौत के बाद अस्पताल की व्यवस्था...

Hazaribagh: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान थैलेसीमिया पीड़ित महिला सरिता कुमारी की मौत के बाद अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. परिजनों ने आरोप लगाया है कि समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने और अस्पताल कर्मियों की लापरवाही के कारण महिला की जान चली गई. घटना के बाद अस्पताल का भावुक दृश्य लोगों को झकझोर गया. अपनी मां की मौत के बाद 8 वर्षीय मासूम बेटी शव से लिपटकर रोती रही. यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं.

अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान सामान्य थी हालत

मृतका सरिता कुमारी हजारीबाग के उतरी शिवपुरी की रहने वाली थीं और लंबे समय से थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित थीं. उन्हें नियमित रूप से ब्लड चढ़ाने के लिए अस्पताल आना पड़ता था. गुरुवार को भी उन्हें ब्लड चढ़ाने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पति मंजीत कुमार ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उस समय उनकी हालत सामान्य थी. बाद में डॉक्टरों ने एक्सरे कराने के लिए कहा, लेकिन अस्पताल में कोई वार्ड बॉय, स्ट्रेचर या सहायक कर्मचारी उपलब्ध नहीं था. मजबूरी में उन्हें खुद ही पत्नी को व्हीलचेयर पर बैठाकर तीसरी मंजिल तक ले जाना पड़ा.

समय पर नहीं कराया गया ऑक्सीजन उपलब्ध

परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान मरीज की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे तुरंत ऑक्सीजन की जरूरत थी, लेकिन समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं कराया गया. इसके कारण उसकी मौत हो गई. पति ने बताया कि वह पत्नी के लिए ब्लड लेकर अस्पताल पहुंचे थे और ब्लड की थैली को अपने सीने से लगाकर सुरक्षित रखे हुए थे, लेकिन जरूरी इलाज नहीं मिलने से उनकी पत्नी की जान नहीं बच सकी.

घटना के बाद लोगों में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी है. परिजनों का कहना है कि अगर समय पर ऑक्सीजन और सहायता मिल जाती तो सरिता की जान बच सकती थी. मामले में सिविल सर्जन ने जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है.

यह भी पढ़ें: खूंटी में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार, 231 किलो डोडा, अफीम और देसी कट्टा बरामद

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *