Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत भाजपा नेताओं ने किया पौधारोपण

Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड स्थित रेंगाबासा में ‘एक पेड़ माँ के...

'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत आम का पौधा लगाया गया

Chaibasa:  भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड स्थित रेंगाबासा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत आम का पौधा लगाया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था.

सांसद ने की अधिक पौधे लगाने की अपील

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और समृद्ध भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के इस जन अभियान को सफल बनाने की अपील की.

मंडल अध्यक्ष और जिला मंत्री के नेतृत्व में हुआ आयोजन

पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष कुंज बिहारी खनडाईत एवं अभियान संयोजक सह जिला मंत्री रूपा दास के नेतृत्व में किया गया.

ALSO READ : कानून व्यवस्था पर सरयू राय ने CM को सराहा, पर अपराधियों की खुली चुनौती को लेकर चेताया

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *