Jamtara: जामताड़ा सदर प्रखंड की गोपालपुर पंचायत के दूधकेबड़ा गांव में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां सेंजली किस्कू नाम की महिला की सर्पदंश के बाद मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, सांप काटने के बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़-फूंक के लिए एक निजी तांत्रिक के पास ले गए.
अंधविश्वास ने ली महिला की जान
काफी देर बाद जब महिला की हालत बिगड़ने लगी तो उसे टोटो से सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद गांव में अंधविश्वास को लेकर चर्चा तेज हो गई है. चिकित्सकों का कहना है कि सर्पदंश के मामलों में झाड़-फूंक में समय गंवाना खतरनाक हो सकता है. ऐसे मामलों में मरीज को तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए, क्योंकि समय पर इलाज से जान बचाई जा सकती है.

ALSO READ: कानून व्यवस्था पर सरयू राय ने CM को सराहा, पर अपराधियों की खुली चुनौती को लेकर चेताया


