Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर: स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों की पहल, नदी किनारे शौच करने पर होगी कानूनी कार्रवाई

Chakradharpur: कराईकेला पंचायत के अंतर्गत पुरनाडीह गांव में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शुक्रवार को ग्रामीणों...

Chakradharpur: कराईकेला पंचायत के अंतर्गत पुरनाडीह गांव में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शुक्रवार को ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. यह बैठक समाजसेवी पंकज दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में गांव की स्वच्छता और नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए कई कड़े निर्णय लिए गए.

नदी की स्वच्छता को लेकर लिया गया बड़ा फैसला

बैठक को संबोधित करते हुए पंकज दास ने कहा कि पुरनाडीह नदी न केवल जल का स्रोत है, बल्कि इसके किनारे विद्यालय और पवित्र पूजा स्थल भी स्थित हैं. इन स्थानों की गरिमा और स्वच्छता बनाए रखना हर ग्रामीण का नैतिक कर्तव्य है.

Also Read: सारंडा में IED विस्फोट की चपेट में आए घायल दंतैल हाथी की मौत

नदी किनारे शौच पर पूर्ण प्रतिबंध

नदी के किनारे किसी भी व्यक्ति द्वारा शौच करना पूरी तरह वर्जित कर दिया गया है. बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि कोई व्यक्ति नदी किनारे गंदगी फैलाते या शौच करते पकड़ा गया, तो ग्राम समिति के माध्यम से उस पर उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

ग्रामीणों को किया गया जागरूक

ग्रामीणों को अपने घरों में शौचालय का उपयोग करने और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया.

बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी पंकज दास के साथ टुना लोहार, पेटू नायक, लक्ष्मण मेलगांडी, फागु नायक, मधुसूदन नायक, राहुल नायक, अजित तांती, रोशन तांती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *