Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो व हजारीबाग SP कार्यालय से हुए अवैध राशि निकासी मामले में इसी सप्ताह दाखिल होगी चार्जशीट

CID की SIT ने 42 करोड़ के ट्रेजरी घोटाले की जांच की पूरी, 10 मुख्य आरोपियों के विरुद्ध दाखिल होगा आरोप पत्र...

The charge sheet in the case involving the illegal withdrawal of funds from the Bokaro and Hazaribagh SP offices will be filed this week.
  • CID की SIT ने 42 करोड़ के ट्रेजरी घोटाले की जांच की पूरी, 10 मुख्य आरोपियों के विरुद्ध दाखिल होगा आरोप पत्र

Ranchi: झारखंड के सरकारी खजाने में सेंध लगाकर 42 करोड़ रुपए की अवैध वेतन निकासी करने वाले संगठित सिंडिकेट के खिलाफ अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपना शिकंजा पूरी तरह कस लिया है. बोकारो और हजारीबाग एसपी कार्यालय की लेखा शाखा (अकाउंट सेक्शन) से जुड़े इस घोटाले की जांच एसआईटी ने लगभग पूरी कर ली है. इसी हफ्ते सीआईडी की एसआइटी कोर्ट में गिरफ्तार मुख्य आरोपियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ अलग-अलग चार्जशीट दाखिल करने जा रही है. जांच में यह पूरी तरह पुख्ता हो चुका है कि इन आरोपियों ने एक सोची-समझी आपराधिक साजिश के तहत संगठित रूप से सरकारी खातों को चूना लगाया. बोकारो एसपी कार्यालय से 11 करोड़ व हजारीबाद एसपी कार्यालय से 31 करोड़ रुपए की सरकारी राशि की निकासी गई थी.

यह भी पढ़ें: देश-विदेश तक झारखंड टूरिज्म को पहुंचाएंगे 110 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

दोनों जिलों में जालसाजी का एक ही तरीका था

सीआईडी की तफ्तीश में यह खुलासा हुआ है कि बोकारो और हजारीबाग दोनों ही जिलों में सरकारी राशि उड़ाने के लिए हूबहू एक ही तरीका अपनाया गया. शातिर आरोपियों ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की जन्मतिथि में हेरफेर कर ई-कुबेर पोर्टल की बिल प्रबंधन प्रणाली में डेटा बदल दिया. इसके बाद कागजों पर उनकी नौकरी जारी रखते हुए उनके नाम पर अवैध वेतन की निकासी की गई. यह रकम सरकारी खातों से सीधे अपने रिश्तेदारों, पत्नियों और अन्य करीबियों के बैंक खातों में स्थानांतरित कर दी गई. आरोपी कर्मचारी आहरण एवं वितरण पदाधिकारी को झांसे में लेकर ओटीपी हासिल कर लेते थे और धोखे से फाइलों पर हस्ताक्षर करा लेते थे.

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर : पुलिस वैन से खींचकर युवक को उतारा मौत के घाट, TMH में हिमांशु ने तोड़ा दम

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *