Bokaro: भाकपा (माले) कसमार प्रखंड कमिटी की बैठक सोमवार को कसमार स्थित पार्टी कार्यालय में राजू महतो की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में जिला सचिव देवदीप सिंह दिवाकर मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक को संबोधित करते हुए देवदीप सिंह दिवाकर ने कहा, कि इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर युद्ध थोपे जाने से इसका प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ा है. अब जबकि अमेरिका और ईरान के साथ शांति समझौता हो चुका है, फिर भी अमेरिका और इजरायल लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहे हैं. कहा कि एक बात जो इस युद्ध में उभर कर सामने आया है, कि अमेरिका की जो दादागिरी पूरी दुनिया पर थी, उसे ईरान ने चुनौती देकर एक नई शक्ति का उदय हुआ है.
भ्रष्टाचार के खिलाफ होगा धरना प्रदर्शन
प्रखंड सचिव शकुर अंसारी ने कहा, कि केंद्र की वर्तमान भाजपा सरकार तो पहले वोट चोरी करती थी, अब सीट चोरी करने का काम रही है. उन्होंने कहा कि सांसद, MLA को खरीदकर व तोड़कर संविधान के विपरित बहुमत जुटाया जा रहा है. बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 28 जुलाई को कसमार प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ, कसमार प्रखंड को अकाल क्षेत्र घोषित करने, मनरेगा को बहाल कर मजदूरों को काम देने जैसे सवालों को लेकर प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा. बैठक में राज्य कमिटी के सदस्य सदस्य जेएन सिंह, संजय सहार, सहबान अली, प्रेमचंद घासी, सगीर अहमद, शिवराम कपरदार, हराधन महतो, उत्तम कुमार महतो, मृत्युंजय महतो, रामसेवक महतो, गंगाधर महतो, नित्यानन्द महतो, उमाशंकर महाराज व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.



