News Wave Desk: NEET UG 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी री-एग्जाम की नई तारीख घोषित कर दी है. अब यह परीक्षा 21 जून 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी. इसी बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलावों का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 से NEET UG परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाएगी.
पेपर लीक मामले पर सरकार सख्त
शिक्षा मंत्री ने कहा कि “गेस पेपर” के नाम पर परीक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक हुई थी, जिसके कारण परीक्षा रद्द करनी पड़ी. सरकार किसी भी तरह की धांधली बर्दाश्त नहीं करेगी और मेडिकल सीटों पर केवल योग्य छात्रों का चयन सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार NEET परीक्षा को लेकर “Zero Tolerance Policy” अपनाने जा रही है. उन्होंने बताया कि पेपर लीक मामले की जांच की जिम्मेदारी CBI को सौंपी गई है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

शिक्षा मंत्री ने NEET को लेकर कही ये 5 बड़ी बातें
1. 2027 से CBT मोड में होगी परीक्षा
अगले साल यानी 2027 से NEET UG परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी. ओएमआर शीट की जगह छात्रों को कंप्यूटर पर परीक्षा देनी होगी, जिससे पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ेगी.
2. 21 जून 2026 को होगा री-एग्जाम
शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्रों के भविष्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. NEET UG री-एग्जाम 21 जून 2026, रविवार को आयोजित होगा. एडमिट कार्ड 14 जून से जारी किए जाएंगे.
3. छात्रों से नहीं ली जाएगी अतिरिक्त फीस
री-एग्जाम के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा. साथ ही पहले जमा की गई फीस को रिफंड करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी. इस संबंध में NTA जल्द विस्तृत सूचना जारी करेगा.
Read Also: ऊर्जा बचत का अनोखा संदेश: डीवीसी कोनार के अधिकारी-कर्मचारी पैदल पहुंचे कार्यालय
4. परीक्षा केंद्र चुनने का मिलेगा मौका
उम्मीदवारों को अपनी पसंद का परीक्षा शहर चुनने का अवसर दिया जाएगा. इसके लिए छात्रों को एक सप्ताह का समय मिलेगा.
5. छात्रों को मिलेंगे 15 मिनट अतिरिक्त
ओएमआर शीट में जरूरी जानकारी भरने के लिए छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा, ताकि किसी तरह की जल्दबाजी या गलती से बचा जा सके.
