Click Here
Click Here
Click Here

बालीडीह पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों के दो आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Bokaro: बालीडीह क्षेत्र के कुर्मीडीह निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने 19 नवंबर 2025 को टंकित आवेदन दिया था, जिसमें लिखा था कि...

Bokaro: बालीडीह क्षेत्र के कुर्मीडीह निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने 19 नवंबर 2025 को टंकित आवेदन दिया था, जिसमें लिखा था कि 18 नवंबर 2025 की संध्या में इनकी पुत्री दुकान में बैठी थी. इस दौरान राहुल कुमार नाम का व्यक्ति दुकान में घुसकर इनकी बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा. दुकान से सामान भी ले लिया.

संयोगवश इस घटनाक्रम के बीच ये भी वहां पहुंच गए. दुकान में सब देखकर उन्होंने आरोपी राहुल को रोकने की कोशिश की, जिससे वह और ज्यादा उग्र हो गया. दुकान में रखा शीशे का बोतल फोड़कर मनोज पर हमला कर दिया, जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए.

समर्पित आवेदन के आधार पर बालीडीह थाना काण्ड सं0-35/25, धारा-333/126(2)/115(2)/117(2)/109/305ए/74/351(2)/352 बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया.

फरार आरोपी राहुल कुमार गिरफ्तार

अनुसंधान के क्रम में इस काण्ड के फरार चल रहे अभियुक्त राहुल कुमार को 15 मई शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि राहुल कुमार का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है. बालीडीह थाना में उसके खिलाफ मामला दर्ज है.

ALSO READ: NEET UG 2026: 21 जून को होगा री-एग्जाम, 2027 से CBT मोड में होगी परीक्षा

वारंटी आसिफ रजा को भी भेजा गया जेल

वहीं, एक अन्य मामले में फरार चल रहे इस्लामपुर हैसाबातु निवासी वारंटी आसिफ रजा को भी शुक्रवार को बालीडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इन दोनों मामलों में छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों में पु०अ०नि० फागुराम उरांव, जितेन्द्र कु० यादव, शशिकान्त ठाकुर, अजय कुमार राय, आ0 किशोर कुमार और राजेश कु० पासवान शामिल थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *