कोयल नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम का ऐतिहासिक कदम, दो बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया गया शिलान्यास

Palamu: मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के लिए आज का दिन विकास और पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण रहा. शहर की...

Medininagar Municipal Corporation
महापौर व उपमहापौर ने किया परियोजना का शुभारंभ

Palamu: मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के लिए आज का दिन विकास और पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण रहा. शहर की नालियों के गंदे पानी को शुद्ध कर नदी में गिराने के उद्देश्य से दो बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास डाल्टनगंज के पम्पूकल स्थित किया गया. नगर निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 500 केएलडी और 250 केएलडी क्षमता वाले दो अलग-अलग एसटीपी निर्माण की आधारशिला रखी गई, जिससे अब शहर का गंदा पानी बिना फिल्टर हुए सीधे नदी में नहीं समाएगा.

महापौर व उपमहापौर ने किया परियोजना का शुभारंभ

इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ महापौर अरुणा शंकर एवं उपमहापौर मनोज सिंह ने संयुक्त रूप से पट्टिका का अनावरण कर किया. इस अवसर पर स्थानीय वार्ड पार्षद नवीन कुमार प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल को शहर की स्वच्छता के लिए मील का पत्थर बताया.

जल जनित बीमारियों पर लगेगी लगाम

इस परियोजना के धरातल पर उतरने से मेदिनीनगर की जीवनदायिनी नदी के अस्तित्व को बचाने में बड़ी मदद मिलेगी, क्योंकि अब तक नालियों का दूषित पानी सीधे नदी के जल को जहरीला बना रहा था. इन प्लांट के माध्यम से पानी को आधुनिक तकनीक से छानकर और स्वच्छ करके ही नदी में छोड़ा जाएगा, जिससे जल जनित बीमारियों पर लगाम लगेगी और नदी का पारिस्थितिकी तंत्र भी सुरक्षित रहेगा. यह प्लांट न केवल नदी को गंदगी से बचाएंगे, बल्कि शोधित किए गए पानी का उपयोग भविष्य में बागवानी और अन्य कार्यों के लिए भी किया जा सकेगा, जिससे शुद्ध जल की बर्बादी रुकेगी.

मेदिनीनगर नगर निगम की इस पहल से स्थानीय निवासियों में हर्ष का माहौल है, क्योंकि इससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के संकल्प को नई मजबूती मिलेगी. यह पूरी योजना आने वाले समय में मेदिनीनगर को एक स्वस्थ और स्वच्छ शहर के रूप में नई पहचान दिलाएगी.

यह भी पढ़ें: महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, कल पूरे झारखंड में प्रधानमंत्री का पुतला दहन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *