हिरणपुर में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, अविश्वास प्रस्ताव के बाद प्रमुख पद से हटीं रानी सोरेन

Pakur: पाकुड़ जिले के हिरणपुर पंचायत समिति की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला. प्रमुख रानी सोरेन के...

Hiranpur
प्रमुख पद से हटीं रानी सोरेन

Pakur: पाकुड़ जिले के हिरणपुर पंचायत समिति की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला. प्रमुख रानी सोरेन के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव भारी बहुमत से पारित हो गया, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रमुख पद छोड़ना पड़ा. अनुमंडल सभागार, पाकुड़ में आयोजित इस अहम बैठक की अध्यक्षता पीठासीन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, पाकुड़ ने की. बैठक को लेकर सुबह से ही राजनीतिक सरगर्मी तेज रही और पंचायत समिति सदस्यों की गतिविधियों पर सबकी नजरें टिकी रहीं.

18 पंचायत समिति सदस्य रहे उपस्थित

बैठक में कुल 18 पंचायत समिति सदस्य उपस्थित हुए. कार्यवाही के दौरान सदस्यों ने प्रमुख पर लगाए गए आरोपों को लेकर अपनी-अपनी बातें रखीं. वहीं प्रमुख रानी सोरेन ने भी आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए खुद को निर्दोष बताया. लंबी चर्चा और बहस के बाद नियमानुसार मतदान प्रक्रिया शुरू की गई. कुल 17 मतपत्र जारी किए गए और जब मतगणना हुई तो सभी 17 वोट अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पाए गए. एकतरफा मतदान परिणाम ने पंचायत राजनीति में बड़ा संदेश दे दिया.

नए प्रमुख के चयन पर सबकी निगाहें

अविश्वास प्रस्ताव पारित होते ही रानी सोरेन की प्रमुख पद की कुर्सी चली गई और हिरणपुर पंचायत समिति में सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ हो गया. इस फैसले के बाद क्षेत्र की राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है. अब सबकी निगाहें नए प्रमुख के चयन और आगामी राजनीतिक समीकरणों पर टिकी हैं. पूरी बैठक शांतिपूर्ण, पारदर्शी और विधिसम्मत तरीके से संपन्न कराई गई.

यह भी पढ़ें: कोयल नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम का ऐतिहासिक कदम, दो बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया गया शिलान्यास

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *