Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा में झामुमो का विरोध प्रदर्शन, NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय मंत्री का फूंका पुतला

Simdega: झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रदेश कमेटी एवं महासचिव विनोद पांडेय के निर्देशानुसार शुक्रवार को सिमडेगा जिला कमेटी द्वारा NEET (UG) 2026 परीक्षा...

JMM protests
झामुमो का विरोध प्रदर्शन

Simdega: झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रदेश कमेटी एवं महासचिव विनोद पांडेय के निर्देशानुसार शुक्रवार को सिमडेगा जिला कमेटी द्वारा NEET (UG) 2026 परीक्षा में पेपर लीक और भारी गड़बड़ी के विरोध में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय एवं केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो जिलाध्यक्ष ने किया. इस दौरान बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं तथा विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे. विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और एन.टी.ए. के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़

मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि NEET-UG 2026 परीक्षा में हुई गड़बड़ी और पेपर लीक ने लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखना केंद्र सरकार और एन.टी.ए. की जिम्मेदारी है, लेकिन लगातार हो रही लापरवाही से छात्रों और अभिभावकों का भरोसा टूट रहा है.

वहीं, झामुमो जिला सचिव मो. सफीक खान ने कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET (UG) 2026 परीक्षा को पेपर लीक और भारी अनियमितताओं के बाद एन.टी.ए. द्वारा रद्द किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. 12 मई 2026 को परीक्षा रद्द करने की घोषणा ने यह साबित कर दिया कि परीक्षा संचालन में गंभीर लापरवाही हुई है. उन्होंने कहा कि यह मामला सीधे तौर पर छात्रों के भविष्य से जुड़ा हुआ है और केंद्र सरकार का गैरजिम्मेदार रवैया चिंताजनक है.

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, रितेश बड़ाईक, मो. सेराजुद्दीन, मो. रुफी, ऑस्कर डांग, केंद्रीय सदस्य नोवास केरकेट्टा, फिरोज अली, सुनील खेस, मो. इरशाद, प्रफुलित डूंगडूंग सहित काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ताओं और छात्रों की भागीदारी रही.

यह भी पढ़ें: कोयल नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम का ऐतिहासिक कदम, दो बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया गया शिलान्यास

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *