Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड पुलिस मुख्यालय: PG पोर्टल पर शिकायतों के निपटारे में तेजी, लेकिन 500 से अधिक मामले अब भी 21 दिनों से लंबित

Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय के पीजी पोर्टल पर प्राप्त, निष्पादित और लंबित शिकायतों की मासिक प्रगति रिपोर्ट जारी की गई है. इस...

Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय के पीजी पोर्टल पर प्राप्त, निष्पादित और लंबित शिकायतों की मासिक प्रगति रिपोर्ट जारी की गई है. इस साल 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक की समीक्षा रिपोर्ट से पता चलता है कि जहां पुलिस ने पुरानी लंबित शिकायतों को तेजी से निपटाने का प्रयास किया है, वहीं अब भी बड़ी संख्या में शिकायतें लंबित पड़ी हैं.

महीने की शुरुआत में 778 शिकायतें लंबित

रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल महीने की शुरुआत में पुलिस मुख्यालय के पास कुल 778 शिकायतें लंबित थीं. अप्रैल महीने के दौरान 206 नई शिकायतें ऑनलाइन प्राप्त हुईं. पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुल 329 शिकायतों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया. इस प्रकार अप्रैल महीने के अंत यानी 30 अप्रैल तक कुल लंबित मामलों की संख्या घटकर 655 रह गई.

Also Read: तिसरी में गैस जांच के दौरान बवाल, BDO पर अभद्रता का आरोप, सड़क जाम के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

21 दिनों से अधिक समय से लंबित 520 मामले

आंकड़ों का सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि कुल लंबित मामलों में से एक बड़ा हिस्सा 21 दिनों से भी अधिक समय से लंबित है. राज्य में कुल 520 ऐसे मामले हैं, जो तय 21 दिनों की समय-सीमा को पार कर चुके हैं. इस रिपोर्ट से स्पष्ट है कि पुलिस मुख्यालय स्तर पर शिकायतों के निपटारे की दर में सुधार हुआ है और पेंडेंसी 778 से घटकर 655 पर आई है, लेकिन शिकायतों के निपटारे की गति को और बढ़ाने की जरूरत है, ताकि आम जनता को समय पर न्याय और राहत मिल सके.

जानिए क्या है PG पोर्टल

झारखंड पुलिस का पीजी पोर्टल मूल रूप से CPGRAMS (Centralized Public Grievance Redress and Monitoring System) है, जो भारत सरकार की केंद्रीयकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली है. यह एक एकीकृत मंच है, जहां राज्य के नागरिक पुलिस से जुड़ी अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *