Click Here
Click Here
Click Here

News Wave Impact : ग्लोबल किड्स सीनियर विंग स्कूल में प्रशासन ने किया औचक निरीक्षण, लगी फटकार

Ranchi : रातू स्थित ग्लोबल किड्स सीनियर विंग स्कूल में बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर लापरवाही को प्रमुखता से प्रकाशित किए...

Ranchi : रातू स्थित ग्लोबल किड्स सीनियर विंग स्कूल में बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर लापरवाही को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया. खबर प्रकाशित किये जाने के बाद शनिवार को प्रशासन ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान परिवहन व्यवस्था, बच्चों की सुरक्षा और स्कूल द्वारा अपनाएं जा रहे नियमों की जांच की गई. अधिकारियों ने स्कूल संचालक को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

स्कूल सेफ्टी इंस्ट्रक्शन का पालन करें

प्रशासन ने निर्देश दिया है कि स्कूल तत्काल सभी सेफ्टी इंस्ट्रक्शन का पालन सुनिश्चित करें. क्षमता से अधिक बच्चों को वाहन में बैठाने, असुरक्षित वाहनों के उपयोग और परिवहन नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है. प्रशासन ने कहा है कि यदि दोबारा इस प्रकार की लापरवाही सामने आई तो स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी.

न्यूज वेव ने किया था प्रकाशित

न्यूज वेव ने स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से संबधित खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी. जिसमें खुलासा किया गया था कि स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को लाने ले जाने के लिए टुकटुक और ऑटो का इस्तेमाल किया जा रहा है. जिसमें क्षमता से अधिक बच्चों को ठूंसकर बैठाया जाता है. सड़क सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज करने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

add1

ALSO READ : रातू में बच्चों की जान से खिलवाड़! प्रशासन की रोक के बावजूद ग्लोबल किड्स सीनियर विंग स्कूल में धड़ल्ले से चल रहा ओवरलोडेड टुकटुक और ऑटो का खेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *