Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला : PNB – RSETI में 18 मई से शुरू होगा निशुल्क पोल्ट्री फार्मिंग प्रशिक्षण

Saraikela : जिला में 18 मई से निशुल्क पोल्ट्री फार्मिंग प्रशिक्षण शुरू किया जायेगा. इसमें ब्रॉयलर के साथ देसी मुर्गी पालन का...

Saraikela : जिला में 18 मई से निशुल्क पोल्ट्री फार्मिंग प्रशिक्षण शुरू किया जायेगा. इसमें ब्रॉयलर के साथ देसी मुर्गी पालन का भी विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षक पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित किया जा रहा है. प्रशिक्षण के लिये 18 से 50 आयु वर्ग के युवा इस प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह प्रशिक्षण भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त और पूरी तरह निशुल्क है.

12 दिन का प्रशिक्षण, ये मिलेंगी सुविधाएं

प्रशिक्षण की अवधि कुल 12 दिनों की होगी. जो सुबह नौ बजे से शुरू होगी. इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को संस्थान की ओर से ये सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त दी जाएंगी
1. निशुल्क भोजन और सुरक्षित छात्रावास की व्यवस्था
2. प्रशिक्षण के लिए विशेष ड्रेस
3. किताबें और नोटबुक समेत सभी पढ़ाई सामग्री

उद्देश्य 

RSETI का मकसद जिले के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है. पोल्ट्री फार्मिंग कम लागत में अच्छा मुनाफा देने वाला व्यवसाय है. प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा. जिससे बैंक लोन में मदद मिलेगी.
इच्छुक अभ्यर्थी आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और शैक्षणिक प्रमाण पत्र के साथ PNB – RSETI सरायकेला कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं.

 

ALSO READ : EXCLUSIVE – शिवचरण मुंडा तीन साल ऐसे जुर्म के लिए जेल में रहा, जो उसने किया ही नहीं था

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *