Click Here
Click Here
Click Here

किसानों को बहेतर सुविधा देने के लिये विभाग प्रतिबद्ध : शिल्पी नेहा तिर्की

Gumla : किसानों को बेहतर से बेहतर सुविधा दी जायेगी. विभाग इसके लिये सक्रिय है. उक्त बातें कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की...

Gumla : किसानों को बेहतर से बेहतर सुविधा दी जायेगी. विभाग इसके लिये सक्रिय है. उक्त बातें कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की नेगुमला में आयोतिजत कार्यक्रम के दौरान कहीं. कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय परिषद में भूमि संरक्षण विभाग की ओर से किया गया. इस दौरान उन्होंने कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारियों को काफी गंभीरता से काम करने का निर्देश दिया. किसानों को लाभ पहुंचाने में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. तिर्की ने कहा कि भूमि संरक्षण विभाग की ओर से कुछ इलाकों में तालाब का निर्माण कराया गया है. जिससे कि किसानों को सिंचाई की सुविधा मिल रही है और पहले की तुलना में अभी अधिक भूमि पर किसानों द्वारा कृषि कार्य किया जा रहा है.

विभाग खेती और किसानों के हित में समय समय पर कार्यक्रम का आयोजन करती है. साथ ही परिसंपत्तियों का वितरण भी करती है. जिससे किसानों की स्थिति बेहतर हो सके. राज्य में पहले सिर्फ परंपरागत खेती की जाती थी. वहीं अब तरबूज, खरबूज समेत अन्य फलों की खेती भी की जा रही है. जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में किसानों को और बेहतर सुविधा मिलें, इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है. इस दौरान कृषि, उद्यान, सिंचाई समेत अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.

 

ALSO READ : कांग्रेस नेता आलमगीर आलम का बड़ा ऐलान : नहीं लड़ेंगें 2029 चुनाव, बोलें – मुश्किल वक्त में हुई अपनों की पहचान

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *